शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर बच्चों ने रंगोली बनाकर की दीपदान

परसदा । बच्चों ने अपने घर मे रंगोली डाल कर जला रहे है पांच दीपक। साथ ही अपने विद्यालय में भी दीपदान कर आज शाला प्रवेशोत्सव को मना रहे हैं शिक्षावली के रूप में। इस अवसर सम्मानित पार्षदगण, सांसद प्रतिनिधि, पालक गण,के साथ शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सम्मानीय अध्यक्ष सह सदस्यों के पावन उपस्थिति में कक्षा छठवीं से आठवीं तक अध्ययन रत छात्रों का सम्मान कर,मिठाई खिलाकर शासन के द्वारा प्रदायित पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया।