पाटन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय यादव समाज तरीघाट की ओर से 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है। इस वर्ष जन्माष्टमी 4 सितंबर को है। कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शाम 5 बजे अतिथियों का आगमन होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्रीकृष्ण सांहड़ा देव मंदिर परिसर, तरियाघाट में किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार यादवकुल शिरोमणि जगतगुरु श्री कृष्णचंद्र जी के जन्मोत्सव के अवसर पर कलश शोभायात्रा के साथ ग्राम भ्रमण, हवन-पूजन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। समाज ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।ये रहेंगे

प्रमुख अतिथि: कार्यक्रम में सरपंच चंद्रिका साहू, उपसरपंच प्रकाश गिर गोस्वामी, कोसरिया यादव समाज के उपाध्यक्ष संतूराम यादव, सचिव नारायण यादव, पूर्व जनपद सदस्य मीरा बाई सिन्हा, पूर्व सरपंच अशोक साहू, गणेश गोस्वामी, पूर्व सरपंच चोवाराम सिन्हा, पूर्व उपसरपंच नंदिनी गोस्वामी तथा पंच वार्ड क्रमांक 4 की पार्वती यादव सहित समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।






