अंडा। सक्षम जन फाऊंडेशन द्वारा सेवा कार्य समय समय पर दिव्यांगों बुजुर्गों की सेवा की जाती है इसी कड़ी मे पुलगांव दुर्ग के वृद्धाश्रम मे बुजुर्गों को कंबल चप्पल जरूरत के समानों का वितरण किया साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलने उनका अनुसरण सभी सदस्य करते हैं सक्षम जन फाऊंडेशन के सदस्यों द्वारा सेवा के साथ आश्रम में पहुंच बुजुर्गों के साथ समय भी देते हैं उनके साथ समय बिताए जिससे उन्हें अपने परिवार की कमी महसूस न हो उनके मनोरंजक के लिए गीत संगीत का आयोजन किया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन गुरु देवसचिव
हरि सिंह सोलंकी कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा पूजा संरक्षिका सुमन ठाकुर नीमा पनरीया कुणाल मोना रानी खुशबू सक्षम जन फाऊंडेशन के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंच बुजुर्गों के साथ समय ओर खुशियां बाटी जिससे बुजुर्गों ने अपना मकर संक्रांति त्यौहार धूम धाम से मनाया सक्षम जन फाऊंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया कि संस्था वृद्धा आश्रम पहुंच सेवा करते हैं।

और बुजुर्गों को भी संस्था के प्रत्येक सदस्य से लगाव है और सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता हैं संस्था स्वामी विवेकानंद के बताए मार्गों पर चल सेवा कार्यों मे अपनी एक अलग पहचान बनाई है और निरन्तर सेवा कार्य जारी है संस्था से जुड़ने वाले सभी सदस्य गण एक परिवार की तरह रहते हुए सभी मिलकर कार्य करते हैदेशभक्त महान अध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी का मानना था की इंसान को अच्छे विचार व कर्म ही महान बनाते है, हमारे शब्द, त्याग और सत्य में पूरी दुनिया के हृदय को जीतने का हुनर है…
वीर लक्ष्य प्राप्ति से पहले तुम रुकना मत
सत्य के पथ पर चलना, झूठ के आगे झुकना मत.
उठो, जागो, वरिष्ठ पुरुषों को पाकर उनसे बोध प्राप्त करो। छुरी की तीक्ष्णा धार पर चलकर उसे पार करने के समान दुर्गम है यह पथ-ऐसा ऋषिगण कहते हैं
स्वामी विवेकानंद को जयन्ती पर शत् शत् नमन ।