अंडा। फोटो। शासकीय प्राथमिक शाला भोथली में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीमति आशा सुरेश साहू द्वारा नेता भोजन कराया गया आशा सुरेश साहू ने अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत ग्राम भोथली में स्कूली बच्चों को न्योता भोजन का लाभ मिल रहा है, इस अवसर पर श्रीमती आशा सुरेश साहू ने कहा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता जननायक यशस्वी प्रधानमंत्री है ,माननीय मोदी जी विकसित भारत के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं ,बच्चे भगवान के रूप होते हैं उनको शिक्षा से जोड़ना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए माता-पिता भी बच्चों के प्रति निरंतर ध्यान दें और बच्चों को समय दे, बच्चों को पोषण युक्त भोजन खिलाए, सुरेश साहू अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय,सक्रिय सदस्य भाजपा ने कहा प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी नए भारत के शिल्पकार प्रधान सेवक व एक भारत श्रेष्ठ भारत के जनक है,मोदी जी मन ,वचन एवं कर्म से सदैव भारत वासियों की सेवा में तत्पर रहने वाले भारत के ओजस्वी प्रधानमंत्री है ,जिन्होंने विश्व में भारत को अलग पहचान दिलाया है इस अवसर पर सुरेश साहू अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय, सक्रिय सदस्य भाजपा, आशा सुरेश साहू सक्रिय सदस्य भाजपा ,भानुप्रताप वर्मा प्रधान पाठक, चंदन साहू सहायक शिक्षक, नीरा साहू, सुनेति निषाद ,कांतिबाई यादव उपस्थित थे।







