पाटन। सब्जी के भाव अभी आसमान छूने लगे है। टमाटर सहित अन्य अभी की कीमत बाजार में 100 रुपए से अधिक कीमत है। लेकिन वही सलाद के राजा के रूप में जाना जाने वाला खीरा की कीमत पांच रुपए में भी कोई खरीददार नही है। खीरा का उत्पादन करने वाला किसान को खीरा को तुड़वाने का भी पैसा वसूल नही हो रहा हैं। अब तो किसान खीरा को फेंकने लगे है। जानकारी के मुताबिक पाटन से दुर्ग मार्ग पर देवादा से अरसनारा के मध्य कोई किसान के द्वारा बहुत सारा खीरा को फेंक दिया है। जो की आने जाने वालों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।









