आशीष दास
कोंडागांव/बोरगांव :~ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पूरे क्षेत्र में तिरंगा यात्राएं निकल रही हैं। इसमें लोगों का उत्साह और देशभक्ति उफान पर है। उल्लेखनीय है कि समूचे अंचल में देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा के अभियान के तहत अलग-अलग आयोजन हो रहे हैं। प्रशासन के साथ राजनीतिक दल और अन्य संगठन भी अलग-अलग आयोजन कर रहे हैं।
इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा मंडल फरसगांव में तिरंगा यात्रा के साथ बाइक रैली निकाली गई। 13 अगस्त शनिवार को भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीर सिंह बदेशा जिला महामंत्री तरुण साना के अगुवाई में भाजपा मंडल फरसगांव के मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सिकदार के नेतृत्व में हैरम मोड़ के जटायु शीला मंदिर से पूजा अर्चना कर तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और मोटरसाइकिल रैली निकाल कर वंदे मातरम व भारत माता के जयकारों के साथ वाहनों पर तिरंगा झंडा लिए ग्राम लांजोड़ा से होते हुए जुगानी, बोरगांव, पांडे आठगांव, गट्टीपलना होते हुए फरसगांव नगर के लोगों को तिरंगा उपलब्ध कराते हुए अमृत महोत्सव के तहत हर-घर तिरंगा अभियान के महत्व को बताया और सभी से अपने-अपने घरों तिरंगा फहराने की अपील की साथ ही लोगों को तिरंगा फहराने के नियम के बारे में भी बताया गया।
इस दौरान बाइक रैली में गणेश दुग्गा, गणेश जायसवाल, प्रशांत पात्र, सोमा दास, चिन्तामणी नेताम, मंजूलता मरकाम, शाम नेताम, हरीशंकर नेताम, रमेश मंडावी, मनीराम मंडावी, शिव नेताम, राकेश, राजेश सोना, हेमचन्द देवांगन, परमेश्वर सेठिया, राकेश यादव, दिनेश नेताम, सुखदेव मंडावी, हलाल राम, पिलू राम नेताम, मूलचंद पांडे, रामभरोस कुंवर, निथूराम कोर्राम सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।