पाटन। जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा की अनुशंसा से पाटन ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 94 विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत गई है।। जानकारी मिली है की 15 वित्त आयोग के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे । जिसकी कार्य आदेश जारी किया जा चुका है। ग्राम पंचायतो के सरपंचो ने राशि स्वीकृति के लिए जनपद अध्यक्ष श्रीमती राम बाई गजानंद सिन्हा का आभार जताया है।













