पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर पाटन क्षेत्र के इन गांवों में विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए स्वीकृत, देखिए सूची


पाटन। पाटन विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के बाद, पाटन विधानसभा के विभिन्न गांवों में निर्माण कार्यों के लिए 50 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से दी गई है। जिला-दुर्ग के लिए स्वीकृत कार्यों का विवरण इस प्रकार है:
ग्राम कुरूदडीह (ग्राम पंचायत खम्हरिया): वार्ड क्रमांक 14 में सीसी रोड निर्माण हेतु 5.20 लाख रुपये और नाली निर्माण हेतु 3.94 लाख रुपये।
ग्राम पंचायत बैलोदी: स्कूल पारा में कलामंच निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपये।
ग्राम पंचायत खम्हरिया: नाली निर्माण हेतु 3.94 लाख रुपये।
ग्राम पंचायत सिपकोन्हा: स्कूल के सामने बाजार चौक में सीसी रोड निर्माण हेतु 7.00 लाख रुपये।
ग्राम पंचायत तुलसी: वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 में नाली निर्माण हेतु 5.91 लाख रुपये।
ग्राम पंचायत रूही: वार्ड क्रमांक 02 में नाली निर्माण हेतु 5.91 लाख रुपये।
ग्राम पंचायत गोडपेन्ड्री: वार्ड क्रमांक 12 में सीसी रोड निर्माण हेतु 5.20 लाख रुपये।
ग्राम पंचायत डिडगा: मुख्य चौक के पास कलामंच सह कक्ष निर्माण हेतु 5.00 लाख रुपये।
ग्राम पंचायत तर्रीघाट: मनोज कुर्रे के घर से घनश्याम सिन्हा के खेत तक धरसा के पास सीसी रोड निर्माण हेतु 5.20 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।