कौही मेला के दूसरे दिन हुआ बवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष के साथ कुछ युवकों ने की मारपीट, आधी रात को किया रानीतराई थाना का घेराव, देखिए वीडियो , क्या है पूरा मामला आप भी जानिए
पाटन। पाटन के ग्राम कौही मेला के दूसरे दिन रात को बवाल मच गया । कुछ युवाओं ने मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू के साथ जमकर मारपीट की है। घटना की ख़बर पूरा गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद गांव के ही महिला पुरुषो के साथ मंदिर समिति के सदस्यों ने रानी तराई थाना का घेराव भी कर दिया। रात को मारपीट करने वाले युवकों के साथ खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद मामला शांत हुआ। घटना की ख़बर मिलने मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकार, लालेश्वर साहू, भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस अपराध दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।







