भिलाई । छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा आयोजित एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के कबड्डी खेल हेतु बीआईटी दुर्ग परिसर में आज दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग व फार्मेसी महाविद्यालयों से सेमीफाइनल मैच में जीईसी रायपुर बनाम सीएसआईपी दुर्ग में जीईसी रायपुर 27 अंकों से विजयी रहे, वहीं बीआईटी दुर्ग बनाम सीईसी बिलासपुर में 4 अंकों की बढ़त के साथ सीईसी बिलासपुर विजयी रहे। फाइनल मैच जीईसी रायपुर बनाम सीईसी बिलासपुर का हुआ जिसमें जीईसी रायपुर की टीम अपने सौर्य व साहस का परिचय देते हुए 9 अंकों की बढ़त के साथ विजयी रहे।

एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, पुरूष वर्ग के विजेता जीईसी रायपुर व उप विजेता सीईसी बिलासपुर दोनों को विश्वविद्यालय खेल अधिकारी किशोर कुमार भारद्वाज ने ट्रॉफी व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी पुरूष वर्ग में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए कुल 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, सभी चयनित खिलाड़ियों को अब बीआईटी दुर्ग में प्रशिक्षण शिविर का लाभ दिया जाएगा जिसमें 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे वहीं 3 खिलाड़ी स्टैंडबाई रहेंगे।
विश्वविद्यालय कबड्डी टीम पुरूष वर्ग हेतु आर्यन प्रजापति एसएसआईपीएमटी रायपुर, योगेन्द्र सिंह ठाकुर बीआईटी दुर्ग, आशीष कुमार शास. पॉलिटेक्निक दुर्ग, मुरलीधर साहू शास. पॉलिटेक्निक दुर्ग, अभिषेक कुमार यादव बीआईटी दुर्ग, नागेश साहू सीईसी बिलासपुर, लुकेश कुमार जेके महाविद्यालय बिलासपुर, आदित्य वर्मा जीईसी रायपुर, शुभम कश्यप सीईसी बिलासपुर, मनोज मेश्राम मनसा पॉलिटेक्निक भिलाई, दिव्यांश साहू आरसीपीएसआर रायपुर, तिलोक साहू जीईसी रायपुर, मेहुल कुमार भास्कर जीईसी रायपुर, बिलेन्द्र कुमार सीएसआईपी दुर्ग, यशवंत यादव शास. पॉलिटेक्निक दुर्ग, लुकेश्वर कुमार जीईसी रायपुर, पंकज चंद्रवंशी जीईसी रायपुर का चयन किया गया है।
पुरूष वर्ग में जो जीते वे अगले चरण की तैयारी में जुट गए और जो हारे वे अगली बार अपनी गलतियों को सुधार कर वापस मैदान फतह करने का संकल्प लिए।
प्रतियोगिता के दौरान विश्वविद्यालय टीम चयन की प्रक्रिया भी साथ-साथ चल रही है जिस कारण कार्यक्रम के प्रारंभ से ही सभी प्रतिभागियों पर आयोजन सचिव, चयनकर्ताओं व पर्यवेक्षक ने निगाहें टिका रखी है। आयोजन सचिव, अम्पायर / रेफरी, चयनकर्ताओं सहित पर्यवेक्षक के माध्यम से विश्वविद्यालय खेल विभाग द्वारा चार लेयर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मुल्यांकन व समीक्षा किया जा रहा है उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को छांटकर विवि टीम हेतु चयन किया गया, 29 सितंबर को होगा कबड्डी महिला वर्ग का प्रतियोगिता व विश्वविद्यालय टीम का चयन। कल प्रतियोगिता के तीसरे दिन तकनीकी शिक्षा के महिला वर्ग की सभी कबड्डी खिलाड़ी दिखाएंगे साहस और खेल भावना परिचय।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी किशोर कुमार भारद्वाज, बीआईटी दुर्ग के प्राचार्य डॉ. एस के जयसवाल , प्रोफे. इंचार्ज खेल डॉ. श्रवण पाण्डेय, सहा. प्राध्यापक के सुभाषिनी, बीआईटी दुर्ग से आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ खेल अधिकारी कोंडल राव महाविद्यालयों से वरिष्ठ खेल अधिकारीएवं पूर्व सैन्य अधिकारी के.पी. यादव सीएसआईटी दुर्ग , वरिष्ठ खेल अधिकारी डॉ. एम एस शाहिद सीईसी बिलासपुर,अम्पायर/ रेफरी व गोपनीय कार्य हेतु – कबड्डी खेल विशेषज्ञ सुश्री जेबा खान, मोहित साहू, पीलाराम पारकर,नवीन देशमुख, अविनाश गोड, प्रकाश यादव, होलकर पारकर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की उपस्थिति रही जो तकनीकी शिक्षा में खेल के प्रति बढ़ते कदम को दिखाता है।






