पाटन। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पहले ही दिन बुधवार 1 नवंबर को धान बेचने आए दो किसान की बिना धान बेचने जाना पड़ा। धान में नमी ज्यादा होने के कारण किसान को वापस किया गया। सेवा सहकारी समिति पाटन में धान बेचने के लिए कुल 5 किसानों ने टोकन जारी किया गया था। सबसे पहले पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की गई। इसके बाद खोरपा के किसान का धान खरीदी कर शुरू किया गया। इसके अलावा किसान विशाखा बाई ग्राम मटिया ने भी धान लाया था। जिसे जब नमी मापक यंत्र में नमी माप किया गया तो नमी ज्यादा आया। इसी तरह से उमाशंकर आटरी ने 56 क्विंटल धान लाया था। उसका भी धान में नमी ज्यादा पाई गई। इस कारण इन दोनो का धान आज नही खरीदा जा सका। इसी तरह से किसान विजय पेंडरिया द्वारा धान का सैंपल लाया गया था धान में नमी ज्यादा इस कारण वापस किया गया।

पंदर में स्टार्ट नही हुआ धान खरीदी
धान खरीदी के पहले दिन सेवा सहकारी समिति पंदर में धान खरीदी की शुरुआत नहीं हो पाई । बताया जा रहा है कि यहां पर कोई भी किसान पहले दिन टोकन नहीं लिया था । इस कारण यहां पर खरीदी की शुरुआत नहीं हो पाई । हालांकि समिति में कर्मचारी समय पर पहुंच चुके थे और सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गई थी।
पाटन में पूजा अर्चना कर बांटी मिठाई
सेवा सहकारी समिति पाटन में आज धान खरीदी की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवा सहकारी समिति पाटन के किसान पुरुषोत्तम कश्यप, समिति प्रबंधक पर्यवेक्षक वर्मा सुकालू वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पाटन के मैनेजर नंदकुमार साहू सहित अन्य किसान भी यहां पर मौजूद रहे। इन सभी के द्वारा पूजा अर्चना करके नारियल तोड़कर धान कर दी की शुरुआत की गई। साथ ही साथ उपस्थित किसानों को मिठाई भी बांटी गई।