पंडरिया । नगर के सामुदायिक भवन में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने मंगलवार को ब्लाक के गौठान अध्यक्षो एवं शाला विकास समिति अध्यक्षो का बैठक लिया।जिसमे सबसे पहले सभी गौठान अध्यक्षो से गौठान का संचालन की जानकारी प्राप्त की। गौठान की स्थिति के बारे में जायजा लिया। गौठान को अधिक बेहतर कैसे बनाया जा सके इसकी चर्चा की गई। गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। मुख्य रूप से गौठान की मूल व्यवस्था मे सुधार लाने के निर्देश दिये गये।साथ ही साथ गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं स्व सहायता द्वारा किये जाने वाले गतिविधि पर चर्चा किया गया।

- September 13, 2022