पेड़ -पौधों की जानकारी के लिए बनाए गए विद्यालय में क्यूआर कोड*
पंडरिया-विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष क्यु आर कोड और पूरी जानकारी सरलता से उपलब्ध कराने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार अधीक्षिका कामिनी जोशी के मार्गदर्शन एवम नेतृत्व में पर्यावरण चेतना से सभी को जोड़ने के लिए बच्चों के द्वारा बहुत ही अच्छा पहल किया गया।बालिकाओं के द्वारा पेड़ – पौधों के लिए क्यों रहता कोड बनाए गए। जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से उसे पेड़ पौधों के बारे में जानकारी ले सकता है।
22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस पर बालिकाओं द्वारा बहुत अच्छी पहल की गई है समूह में बांटकर पौधों की पहचान कराई जा रही है और उनके सामान्य नाम,वैज्ञानिक नाम भी औषधि गुण बताया गया। इन सभी के जानकारी को क्यू आर कोड को स्कैन करने के माध्यम से हम समझ सकते हैं। अधिक्षिका कामिनी जोशी ने बताया कि आज का युग डिजिटल टेक्नोलॉजी का है और सरलता से आगंतुकों द्वारा पौधों का व्यवहारिक प्रयोग कर जानकारी मिल सकती है। सभी जानकारी मिशन लाइफ पोर्टल में दर्ज की जाएगी।इस अवसर पर एबीओ पंडरिया दीपक ठाकुर एवम बीआरसीसी अर्जुन चन्द्रवंशी ,दिलीप सोनवानी सीएससी दुल्लापुर एवम पालक उपस्थित थे।जिन्होंने कोड स्कैन कर बच्चों के साथ जानकारी प्राप्त की।

- April 22, 2025
विश्व पृथ्वी दिवस पर,कस्तूरबा ग़ांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर की बालिकाओ द्वारा बनाया गया पौधों के लिए क्यू आर कोड।
- by Jyoti Verma