पाटन। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा-पाटन, दुर्ग द्वारा “खेत बचाओ अभियान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सांकरा-पाटन में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी (IAS) तथा ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच श्री रवि सिंगौर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना करेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, कृषि भूमि के संरक्षण, जल एवं मिट्टी बचाने के उपायों सहित वृक्षारोपण के महत्व पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में किसानों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजन में उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता डॉ. अमित दीक्षित तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री यशवंत केशराम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।






