डोंगरगढ़
केशव साहू
कुछ दिनों पूर्व में भी इसी वन क्षेत्र में तेंदुवा का शिकार किया गया था फिर एक तेंदुवा मृत अवस्था में मिला
दिनांक 02/01/2026 को प्रातः लगभम 09ः30 बजे कक्ष क्रमांक 416, परिसर शिवपुरी में गस्त करते समय वन विभाग के मैदानी अम्ला द्वारा चंदिया पहाड़ पर एक नग मृत अवस्था में नर तेंदूआ देखा गया, जिसकी सुचना मिलने उपरांत मौके पर वन विभाग के अधिकारी तथा पशु चिकित्सको की त्रि-स्तरीय दल पहुंच गई। स्थल पंचनामा तैयार किया गया। पशु चिकित्सको द्वारा मृत तेन्दूआ का परीक्षण किया गया, तेन्दूआ का सम्पूर्ण शरीर सुरक्षित पाया गया। तत्पश्चात् तेन्दूआ का माप-जोक किया गया। जिसकी उम्र लगभग 8 से 9 वर्ष होने का अनुमान लगाया गया। तत्पश्चात् मौके पर पशु चिकित्सको द्वारा तेंदूआ का पोस्टमार्टम किया गया।
प्रथम दृष्टया, तेन्दूआ का मृत होने का कारण प्राकृतिक पाया गया । विस्तृत तथा पुष्टि करने के लिए तेन्दूआ के अंदरूनी अंगो का नमूना अग्रिम जांच हेतु पशुचिकित्सा व पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा भेजने हेतु आगे की कार्यवाही की गई।
तत्पश्चात मृत प्राणी का विधिवत अग्नि दाह संस्कार किया गया।







