
पाटन। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार लगातार अवैध शराब पर कार्रवाई की जा रही है कि आज दिनांक 30/7/22 के प्रातः 10.00 बजे जरिए मुखबिर सूचना मिली की ग्राम लोहरसी का विकास चंद्राकर पिता नंद कुमार उम्र 37 वर्ष लोहारसी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है । सूचना पाकर पुलिस ने दबिश दी। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देसी प्लेन शराब कीमत ₹3000 जप्त किया गया। आरोपी का यह कृत्य सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।






