पाटन।छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सहित 6 राज प्रधान का चुनाव 20 अक्टूबर रविवार को होगा। सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी और देर शाम परिणामों की घोषणा भी हो जाएगी।चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली से होगा, जिसमें प्रदेश के 1 लाख 42 हजार 741 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पूरे प्रदेश भर से मतदाता अपने नए नेतृत्व का चयन करेंगे
यह चुनाव छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण है, जहां पूरे प्रदेश भर से मतदाता अपने नए नेतृत्व का चयन करेंगे।
केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 उम्मीदवार मैदान में

केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार के बीच मुकाबला होगा जिनमें अजित मढ़रिया( बजरंगी) चंद्रशेखर परगनिहा दशरथ वर्मा खोडस राम कश्यप सरोज चंद्रवंशी और उमाकांत वर्मा शामिल हैं। ये सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और समाज के समर्थन के लिए प्रयासरत हैं।
किस राज में कितने मतदाता
धरसीवां राज में 14898 मतदाता
तिल्दा में 28276 मतदाता
बलौदाबाजार में 10989 मतदाता
अर्जुनी में 17871 मतदाता
पलारी 10528 मतदाता
चंदखुरी राज 16848 मतदाता
पाटन राज में 10020 मतदाता
दुर्ग राज में 14048 मतदाता
धमधा राज में 7875 मतदाता
रायपुर राज में 11398 मतदाता अपने मताधिकार नक प्रयोग कर केंद्रीय अध्यक्ष चुनेंगे।
छह राज में राज में चुने जाएंगे राज प्रधान…
केंद्रीय अध्यक्ष के साथ साथ छह राज में राज प्रधान का चुनाव भी आज ही होगा।
धरसीवां राज में नीलमणी परगनिहा और यशवंत वर्मा
रायपुर राज में जगेश्वर प्रसाद वर्मा और नर्मदा वर्मा, डॉ रविंद्र बघेल धमधा राज में लक्ष्मी लता वर्मा और सत्यभामा परगनिहा पलारी राज में भुनेश्वरी वर्मा और रामखिलावन वर्मा बलौदाबाजार में कैशिल्या वर्मा और शकुंतला बाघमार और सुनीता वर्मा तिल्दा राज में खेमनाथ नायक और ठाकुरराम वर्मा के बीच राज प्रधान के लिए मुकाबला होगा ।वहीं दुर्ग राज में ईश्वरी वर्मा निर्विरोध चुने गए हैं।
पाटन में 58 बूथ में होगी वोटिंग….
पाटन राज में केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए ही वोटिंग होगी जिसके लिए 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतदान प्रक्रिया संम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक बूथ में पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी क्रमांक 1,2 और 3 नियुक्त किये गए हैं। ग्राम प्रमुख बूथ प्रभारी होंगे।
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा केन्द्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु मतदान अधिकारियों का चुनाव प्रशिक्षण केन्द्रीय निर्वाचन समिति के सदस्य ललित बिजौरा, सहायक निर्वाचन अधिकारी केदार कश्यप एवं युगल किशोर आडिल राज प्रधान पाटन राज के द्वारा दिया गया था।पाटन राज के 58 मतदान केंद्रो में 10020 मतदाता जिसमें 5120 पुरूष एवं 4900 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 20 अक्टूबर दिन-रविवार की सुबह 8 बजे 3 बजे तक मतदान करेंगे। बूथों पर मतगणना 3:30 से 6:बजे तक होगा। बूथों से मतगणना का संकलन राज के निर्धारित केन्द्रो पर शाम 6: बजे से होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पाटन राज द्वारा मतगणना पत्रक का गोश्वारा बनाकर वाट्सअप या मेल के माध्यम से केन्द्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। फिर वहाँ से परिणाम की घोषणा की जाएगी।