अंडा। वर्तमान व भविष्य में विद्यार्थियों के लिए बढ़ती जा रही प्रोजेक्ट व रिसर्च की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए शैलदेवी महाविद्यालय,अंडा के वाणिज्य विभाग द्वारा एमकॉम. तथा बीकाम.के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट मेकिंग : स्ट्रेटजीस फॉर सक्सेस” विषय पर एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि व्याख्याता के रूप में डॉ. मनराखनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय, जामुल, भिलाई से सीएमए डॉ. शशि कश्यप तथा महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के सभी शिक्षक व विद्यार्थी गण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
डॉ. कश्यप ने अपने व्याख्यान में प्रोजेक्ट मेकिंग के सभी तौर तरीकों व नियमों को बड़ी ही सरलता से क्रमानुसार रखा जिससे वे सभी विद्यार्थियों को आसानी से समझ आ जावे ,साथ ही उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट एवं रिसर्च का सबसे प्रमुख पहलू विषय का निर्धारण तथा क्षेत्र का चुनाव होता है, विद्यार्थियों को रिसर्च करते समय सदैव ऐसे विषय का चुनाव करना चाहिए जिसमें संबंधित समस्याओं से वे स्वयं पूर्ण रूप से अवगत हो ताकि उसका विश्लेषणात्मक अध्ययन करने में उन्हें किसी विशेष दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अतिथि व्याख्याता ने एमकॉम में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट में सांख्यिकी टूल्स जैसे जेड टेस्ट, टी टेस्ट, माध्य एवं सहसंबंध आदि के प्रयोग करने को लेकर भी विशेष जानकारी दी जिसे की विद्यार्थियों को उनकी पिछली कक्षाओं में पढ़ाया जा चुका था।
विगत वर्षों में पढ़ाए गए सभी सैद्धांतिक विषयों को प्रोजेक्ट के व्यावहारिक उपयोग में आता देख सभी विद्यार्थी अत्यंत उत्सुक व प्रसन्न नजर आए तथा उन्होंने अपने प्रोजेक्ट से संबंधित विशेष प्रश्न भी पूछे जिनका अतिथि व्याख्याता डॉ शशि कश्यप ने बड़ी ही सरलता से उत्तर दिया।महाविद्यालय के चेयरमैन श्री राजन कुमार दुबे ने इस रोचक अतिथि व्याख्यान के आयोजन हेतु वाणिज्य संकाय के सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।







