अंडा। फोटो। शैलदेवी महाविद्यालय, अण्डा में दिनांक 17 अक्टूबर, 2025 को “कैरियर मार्गदर्शन और रोजगार कौशल” विषय पर एकदिवसीय परस्पर संवादात्मक सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण कौशल विकास योजना, व्यक्तित्व विकास और भविष्य के व्यावसायिक मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजन कुमार दुबे, अध्यक्ष शैलदेवी एजुकेशनल सोसायटी, भिलाई एवम् प्रमुख वक्ता श्री उत्तम ध्रुव, एस.डी.एम. दुर्ग थे।
इसके पश्चात श्री वी.के. केडिया, उप निदेशक – जिला रोजगार एवं स्वरोजगार तथा उपसंचालन
ने रोजगार के विभिन्न अवसरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका लाभ लेकर विद्यार्थी अपने कैरियर को नई दिशा दे सकते हैं इस प्रकार उन्होंने शिक्षा, समाज, राष्ट्र धर्म, लक्ष्य, धैर्य, अनुशासन, रोजगार, न्याय, उत्तरदायित्व आदि पर
विस्तार पूर्वक चर्चा किए। अंत में श्री देवेन्द्र चंद्राकर, अभियंता – ग्रामीण अभियांत्रिकी विभाग एवं समन्वयक, कौशल प्रशिक्षण, ने तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोजगार सामाजिक जीवन का प्रमुख आधार है और समय पर रोजगार प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए इस प्रकार उन्होंने सरकारी योजनाओं एवं दूरस्थ शिक्षा पद्धति को समझाया। कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम सुंदर पटनायक सहा. प्राध्यापक शिक्षा विभाग एवं सुश्री अदिति बंजारे सहा. प्राध्यापक रसायन द्वारा किया गया तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न रखे जिनका विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक समाधान किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ रश्मि पांडे, उपप्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं रोजगार-संबंधी दृष्टिकोण को सशक्त बनाते हैं।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती निशात खान और श्रीमती रमिता यादव सहायक प्राध्यापक शिक्षा की विशेष भूमिका रही। इस आयोजन से विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण, रोजगार अवसरों एवं कौशल विकास की दिशा में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।







