पाटन।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर स्टार क्रीड़ा मंडल एवं ग्रामवासी टेमरी(सुरपा) के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि अशोक साहू विधायक प्रतिनिधि थे,अध्यक्षता राजेश ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष ने की,विशेष अतिथि वरुणदेव नेताम सरपंच,अमित अग्रवाल सरपंच,रूपेंद्र शुक्ला सरपंच, जीधन ठाकुर सरपंच,चंद्रभान साहू पूर्व सरपंच,रोहित ठाकुर,खेदू साहू,राजाराम साहू,पतिराम साहू,भुनेश्वर साहू,ललिता मार्कण्डेय ने श्रीकृष्ण,हनुमान जी की पूजा अर्चना कर किए।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्री साहू ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई प्रेषित करते हुए टेमरी के युवा साथी छत्तीसगढ़िया खेलों को जीवंत रखने का काम कर रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के साथ हमारी परंपरा,आस्था,संस्कृति,खेल,खानपान को जीवंत रखने में अहम भूमिका निभाई।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कबड्डी खेल बौद्धिक एवं शारीरिक विकास प्रदान करती है।प्रत्येक खेल में खेल भावना परिलक्षित होनी चाहिए।
सरपंच अमित अग्रवाल ने
पहले कबड्डी खेल को मिट्टी में खेला जाता था लेकिन अब मेट आने से सुविधा हो गई है।युवाओं को अपनी प्रतिभा सभी क्षेत्रों में दिखलाने की ललक होनी चाहिए।
इस अवसर चन्द्रहास साहू,राजेन्द्र श्रीवास,गिरीश कुमार साहू,आरती साहू,देवसिंग साहू,नागेन्द्र चंद्राकर,भागवत साहू,मिश्री साहू,गोविंद साहू,जगत सोनवानी,दिलीप साहू,विवेक सिन्हा,साहिल सिन्हा,रूपेश साहू,नीलकंठ साहू,डोमेश कुमार,केवल साहू,जितेंद्र कुमार,दीपक,गजेंद्र साहू,कमलेश सोनवानी,जागेश्वर साहू,निखिल,हेमचंद,उमेश मार्कण्डेय,रामचंद्र सोनवानी,विष्णु,विनय चंद्राकर,देवसिंग,रामजी नेताम,तामेश्वर साहू,सोमनाथ,तेजराम,जीवन यादव,संदीप बंजारे,अंकित,गुलशन,विजय,यशवंत,केमंत,सारंग,आकाश,चंदन,नागेश सहित ग्रामवासी एवं खिलाड़ी मौजूद थे।







