

कोंडागांव । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किसान मोर्चा फरसगांव एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 23 मई को फरसगांव सहकारी समिति के सामने अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम लेंम्स प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा कि राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश की सभी किसानों को प्रति एकड़ 3 बोरी (90 किलो) गोबर खाद खरीदी की बाध्यता समाप्त कर किसानों को ऐच्छिक रूप से वर्मी कंपोस्ट खरीदने की छूट हो साथी साथ ही वर्मी कंपोस्ट मानक हो एवं रेत व मिट्टी मिला हुआ ना हो।
राजीव गांधी न्याय योजना के तहत अंतिम किस्त राशि 30% से 50% तक कटौती की गई है पूरी राशि किसानों को मिलना चाहिए। पिछले वर्ष के धान की 2 वर्ष की बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करें।
इस दौरान मुख्य रुप से प्रवीर सिंह बदेशा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, गणेश दुग्गा, प्रशांत पात्र युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, विश्वनाथ सिकदार मंडल अध्यक्ष, महेश नेताम, जय लाल नेताम, जसवंत नेताम, हलाल मरकाम, रमेश मंडावी, सहित अन्य पदाधिकारी एवं किसान मित्र एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






