कांग्रेस कमेटी बेलरगांव द्वारा चंदा चोरी के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

नगरी।सिहावा,बेलरगांव।अखिल भारतीय कांग्रेश कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेश पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अम्बिका मरकाम के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री श्री कैलाश प्रजापति के नेतृत्व में बेलरगांव की पावन धरा में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के आमजन की उपस्थिति में केंद्र सरकार की लापरवाही से श्री राम मंदिर में हुवे चंदा चोरी के विरोध में केंद्र के जवाबदेही भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर हल्ला बोला गया।


सभा में उपस्थित पूर्व विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भानेन्द्र सिंह ठाकुर मनोज साक्षी , प्रमोद कुंजाम , उमेश देव , असकरन पटेल , सुभाष साहु ,आत्मा सोरी , हिदेश सोनवानी द्वारा सभा को सम्बोधित कर केंद्र सरकार को ललकारते हुए उपस्थित जन समुदाय को आगाह करते हुवे भविष्य में चंदा चोरों से सावधान रहने की अपील किए।


उस अवसर पर दऊवा लाल देवांगन , लग्नू राम, राजेंद्र पुजारी , बंसी यादव , अनवर रज़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरी , भूषण साहु , वेद राम साहु , दुर्गेश कश्यप हनीफ खान , सुरेश कोर्राम निर्मल पटेल , कुंजबिहारी , श्रवण बघेल प्रवीर कश्यप खिलेंद्र सेन , रूपचन्द्र कीर्तन ,दुर्गेश नंदिनी ,नंदिनी साहू, प्रेमांशु प्रजापति, योगेश मरकाम, राम कुमार सरोज, अय्यूब खान एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ जन युवा कांग्रेस एन. एस.यूआई, महिला कांग्रेस ,किसान कांग्रेश ,सेवादल के साथी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।