पंडरिया। इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया में गुरू घासी दास बाबा के जयंती के उपलक्ष्य में इतिहास विभाग के द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।जिसमें संस्था के समस्त सहायक प्राध्यापक, कार्यालयीन कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बाबा जी के विचार, सिद्धांत एवं उपदेश के बारे में बताया ।साथ ही विभागाध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप (सहायक प्राध्यापक इतिहास)ने बाबा के जीवन परिचय एवं मूल सिद्धांतों से संबंधित व्याख्यान दिए। कार्यक्रम समापन की घोषणा सुश्री किरण यादव के द्वारा किया गया।







