पाटन। भाजपा पाटन मण्डल द्वारा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम पाटन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बैठक प्रभारी साजन जोसेफ, नगर पंचायत चुनाव प्रभारी दिलीप साहू, मण्डल अध्यक्ष श्रीमति रानी बंछोर एवं मण्डल चयन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में भारत माता एवं भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर सम्पन्न हुआ।

बैठक में मण्डल अध्यक्ष श्रीमति रानी बंछोर ने स्वागत उद्बोधन कर सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में उतरने का आवाह्न किया,चुनाव प्रभारी दिलीप साहू ने आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक दिशा निर्देश दिए व नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की जानकारी प्रदान कर इच्छुक दावेदारो को आवेदन देने के लिए आमंत्रित किए जिसमें भारी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के लिए इच्छुक दावेदार ने आवेदन पेश किए।
बैठक प्रभारी साजन जोसफ ने सभी दावेदार को सम्बोधित करते हुए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने की बात कही, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने भी सभा को संबोधित किया। आभार प्रदर्शन महामंत्री अखिलेश मिश्रा ने किया,इस दौरान मण्डल चयन समिति के सदस्य गण कृष्णा भाले, मेहतर वर्मा, हरीशंकर साहू,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी,पाटन मण्डल, डॉ संतराम कुंभकार,नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,लोकमणी चन्द्राकार,गोवर्धन बिजौरा, निशा सोनी,दामोदर चक्रधारी, राजा शर्मा,हरप्रसाद आडिल,राजा पाठक,विनय चन्द्राकर,राजेश वर्मा,बाबा वर्मा,केवल देवांगन,कुणाल शर्मा,सागर सोनी,आदित्य सावर्णी,होरीलाल देवांगन,लक्ष्मण निर्मल,छबिश्याम देवांगन,दिनेश मिश्रा,चिरंजीव देवांगन,देवेन्द्र ठाकुर,हेमलता पटेल,सीता देवांगन,किरण बंछोर,राज देवांगन,नितेश तिवारी,छोटेलाल देवांगन,अनिकेत मिश्रा,देवेन्द्र ठाकुर,विष्णु निषाद,यशवंत सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






