बलराम यादव
पाटन। पाटन में स्थित गजानंद पेट्रोल पंप के बोर्ड को तोड़ते हुए पान ठेला को ठोकर मारते हुए झाड़ियों में घुसी स्कार्पियो को ठोकर मारते हुए स्कार्पियो क्षत विक्षत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक नानू खुराना ओर उसकी पत्नी पुष्पा खुराना साथ में दो बच्चे को घायल हालत में पाटन अस्पताल ले जाया गया। नानू और पुष्पा की गंभीर हालत को देखते हुए पहले दुर्ग रेफर किया। स्थिति ओर ज्यादा बिगड़ी तो मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। जानकारी मिली है की गाड़ी चला रहे नानू का इलाज के दौरान निधन हो गया। वही उसकी पत्नी पुष्पा की भी हालत बहुत गंभीर है। बताया जा रहा है मृतक खुराना ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। करीब पखवाड़े भर पहले ही नई स्कार्पियो खरीदा था।

