एक सोच -एक पहल : संस्कृति महिला ग्रुप के सदस्यों ने वनाँचल मे बाँटे कपड़ें


पंडरिया-नगर की संस्कृति महिला ग्रुप  वगत कई वर्षों से साँस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों से जनसेवा का निरन्तर कार्य करती रही हैं और इसी कड़ी में रविवार को दूरस्थ वनाँचल मे रहने वाले जरुरतमंद परिवार में वस्त्र वितरण ग्रुप की महिला सदस्यों के द्वारा किया गया । दुरस्थ वनाँचल  देवानपटपर, छिंदीडीह, पुटपुटा, भाकुर से आगे रहने वाले  ग्रामीण परिवारों के लगभग 150  छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों को कपड़ें ,स्वेटर ,साड़ियाँ ,साल और कंबल बाँटा गया । 
विद्या ड्रेसेस के संचालक गुरनाम सिंह छाबड़ा एवं गुरूनानक रेडिमेड के संचालक  रिक्की छाबड़ा ने  संस्कृति ग्रुप को विशेष सहयोग करते हुए वस्त्र वितरण हेतु  पर्याप्त मात्रा में कपड़े उपलब्ध कराये । वनाँचल के बच्चो और बालिकाओं के चेहरे ठंड के मौसम में नये कपडें,स्वेटर  पाकर खिल उठे । साथ ही महिलाएँ और बुजुर्ग भी साल ,कंबल व कपड़े पाकर बहुत हर्षित हुए । इस दौरान  संस्कृति महिला ग्रुप से शैल बिसेन , उर्वशी चंद्रवंशी, अर्चना सिंह ,श्रृद्धा कौशिक, मनीषा चंद्रवंशी के साथ  प्रफुल्ल बिसेन, शंकर चंद्रवंशी, मुकेश कौशिक मौजूद रहे ।