पाटन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून पर्यावरण दिवस के दिन एक पेड़ मां के नाम अभियान को शुरुआत की है। यह अब पूरे देश में मनाया जा रहा है पर्यावरण के प्रति जागरूक करने यह अभियान काफी अहम है। इसी कड़ी में मध्य पाटन मंडल के भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भी पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। भाजयुमो अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने ने बताया कि 10 जुलाई को मंडल क्षेत्र के फुंडा, सांतरा, दरबार मोखली, सेमरी, पंदर, पाटन नगर क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा।







