दल्ली राजहरा पालिका द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान


दल्ली राजहरा – नगर पालिका दल्ली राजहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महा अभियान के तहत निकाय क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 20 जुलाई प्रातः 10:00 बजे से वार्ड क्रमांक 13 गौठान एवं अन्य स्थानों पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष  तोरण लाल साहू एवं विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे के आथित्तय में कार्यक्रम आयोजित की गई है l पौधा रोपण कार्य पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण है,पौधारोपण के इस पुनीत कार्य में  एक पेड़ लगाकर एक कदम स्वच्छ हवा की ओर हम सभी अपना कदम बढ़ाए, इस पौधारोपण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने नगर वासियों से की है ।