पाटन कालेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान, सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल पहुंची कार्यक्रम में


पाटन।
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल ने शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकार महाविद्यालय पाटन में “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत महाविद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुई, उन्होंने अपनी उदबोधन मे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की इस अभियान को सफल बनाने के लिये सभी लोंगो को पेड़ लगाने की अपील मंच के माध्यम से किया , पेड़ पर्यावरण को हरा भरा और स्वच्छ रखता हैँ जिससे वातावरण शुद्ध रहता है, हमें पौधे लगाने के साथ साथ पेड़ की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण का भी दायित्व निभाना चाहिये, जिससे पेड़ सुरक्षित रहे l महाविद्यालय के बाद पाटन बठेना रोड स्थित डॉ यमन साहू, डॉ हिमांचल साहू के “लाइफ स्टाइल फिजियोथेरपि एवं पूनर्वास केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया l तत्पश्चात पाटन निवासी पत्रकार तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष गंगादीन साहू के पुत्र चिं. झलेन्द्रकुमार साहू एवं पुत्र वधु सौ. का .वेणुका साहू को आशीर्वाद प्रदान देने उनके निवास पहुंचे इस अवसर पर मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी सभापति केवल देवांगन,देवेन्द्र ठाकुर बाबा वर्मा, जितेन्द्र निर्मलकर, प्रकाश बीजोरा, डॉ सुरेश साहू सहित बड़ी संख्या मे उपस्थित थे ।