एक पेड़ एक जिंदगी: गुरु पूर्णिमा को नेऊरगांव स्कूल में हुआ वृहद पौधारोपण


पंडरिया।एक पेड़ एक जिंदगी अभियान अन्तर्गत लगातार पौधे रोपित किये जा रहे हैं।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला नेऊरगांव में सेवानिवृत्त शिक्षक लखन लाल निर्मलकर के उपस्थिति में गुरु पूर्णिमा का महत्व, गुरु पूजन, गुरु की महिमा का वर्णन कर जानकारी दी गई। तत्पश्चात छात्रों द्वारा कविता पाठ किया गया व बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कदंब, कोनाकार्पस,अशोक तथा हेज सहित 80 पौधे रोपे गए।विद्यालय के प्रधान पाठक रोशन साहू के द्वारा सभी बच्चों व पालकों को पर्यावरण संरक्षण व पौधो की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में राहुल चंद्राकर सरपंच प्रतिनिधि,राजेंद्र चंद्राकर पूर्व सरपंच,टेकलाल साहू उपसरपंच,शिक्षक प्रीतम साहू,शिवा चंद्राकर पंच,नरेंद्र साहू प्रबंधन समिति अध्यक्ष,कुंजराम चंद्राकर,जितेंद्र पंच,शांतिलाल चंद्राकर, देवदत्त,हरि चंद्राकर,हरि निर्मलकर,लाला निषाद,लल्लू यादव, शिव साहू,ईश्वर, मोतीलाल, मिरीज, गज्जू, सुखनंदन तथा कोमल निषाद की विशेष सहभागिता रही।