पाटन।।एक पेड़, एक नाम” के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम
का आयोजन हुआ। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जमराव में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़, एक नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर, सरपंच ग्राम पंचायत जमराव, श्री छगन लाल साहू, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरोज यादव, संकुल समन्वयक श्री मुकेश साहू सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। साथ ही कार्तिक निषाद, राजेंद्र निषाद एवं मोहन साहू की भी सहभागिता रही।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रहा।







