पाटन।।संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, इन्द्रावती भवन नया रायपुर अटल नगर द्वारा संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाटन जिला-दुर्ग (छ०ग०) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में व्यवसाय कोपा, विद्युतकार, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, फिटर, स्टेनो हिन्दी में प्रवेश के लिए 29 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिसके लिए विभागीय वेब साईट “cgiti.admissions.nic.in” के ऑनलाईन एप्लीकेशन 2026 पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है।







