दुर्ग।एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र हॉउसिंग बोर्ड उमदा वार्ड क्रमांक 06 नगर निगम भिलाई-चरोदा में एक रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्र इच्छुक आवेदिका से 10 मार्च 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e&bharti.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।







