भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में बेलरगांव में आनलाइन सदस्यता अभियान चलाया गया

मौर्यध्वज सेन
नगरी,सिहावा,बेलरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव के मुख्यालय में धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में रविवार को आनलाइन सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा, सरपंच उमेंद्र मरकाम, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य किसान मौर्चा उमेंश साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।