दुर्ग जिले में देशी-विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों के लिए ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया शुरू

दुर्ग। जिले में देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूहों के लिए वर्ष 2026-27 की शेष अवधि हेतु ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” नीति के तहत की जा रही है।

जारी सूचना के अनुसार दुर्ग जिले के दादर (चरौदा) स्थित अहाता समूह क्रमांक-18 में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) तथा कुगदा-कुम्हारी स्थित अहाता समूह क्रमांक-36 में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) के लिए पुनर्व्यवस्थापन किया जा रहा है।

इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन निरंतर जारी रहेगी।

आवेदक ऑनलाइन आवेदन excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx के माध्यम से कर सकते हैं।