पुरैना कंपोजिट अहाता के लिए ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया 4 जून से शुरू

दुर्ग।। जिले में देशी-विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों के लिए ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार देशी कंपोजिट मदिरा दुकान पुरेना से संलग्न अहाता समूह क्रमांक-25, पुरेना में संलग्न सी.एस. 2 (ग-कंपोजिट अहाता) पुरेना के लिए वर्ष 2026-27 की शेष अवधि हेतु “पहले आओ, पहले पाओ” नीति के अंतर्गत ऑनलाइन निविदा के माध्यम से पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा।

इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया 24 घंटे तथा सप्ताह के सभी सातों दिन लगातार संचालित रहेगी।

आवेदनकर्ता निर्धारित पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशासन ने पात्र इच्छुक व्यक्तियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।