पाटन।।नगर पंचायत पाटन के आश्रित ग्राम खोरपा में चावल गोदाम के सामने स्थित जमीन को राजीव आश्रय योजना अंर्तगत काबिज रहवासी को पट्टा देने हेतु आवेदन आमंत्रित किये है जिसके लिए खोरपा वार्ड के पार्षद लीलाधर वर्मा व शीतला वार्ड खोरपा के पार्षद लीलेश वर्मा ने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी पाटन को संयुक्त रूप से ज्ञापन दिए है कि उक्त जमीन को सिर्फ खोरपा के रहवासियों को आबंटित करे ।


एक साल पहले भी इसी जमीन पर राजीव आश्रय योजना के तहत गांव के काबिज लोगो को पट्टा दिया गया था किंतु गांव के साथ साथ दूसरे जगह के रहवासियों को भी जमीन आबंटित हुआ था जिसमें नगर पंचायत के कर्मचारी के साथ साथ दूसरे गांव के लोगो का नाम शामिल था जिसके चलते स्थानीय पार्षदों के साथ आम नागरिकों की कहा सुनी व विवाद हुआ था व गांववासियों में आक्रोश था जबकि स्थानीय पार्षदों को अन्यत्र रहवासियों की पट्टा के संदर्भ में जानकारी नही दिया था इसलिए पार्षद लीलाधर वर्मा व पार्षद लीलेश वर्मा ने आबंटन के पहले ही नगर पंचायत के अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया है कि किसी दूसरे गांव के लोगो को पट्टा आबंटित नही करे बल्कि गांव लोगो से प्राप्त आवेदन की जांचकर काबिज व सड़क चौड़ीकरण में प्रवाहित लोगो को आबंटित करने की अपील किया है तथा इसके बाद भी अगर दूसरे गांव के लोगो को जमीन आबंटित करते है तो लोगो की नाराजगी व आक्रोश की जिम्मेदारी नगर प्रशासन को तत्परता से सहना होगा ।







