पूर्व जनपद सदस्य के खेत में लगे सोलर पैनल का केवल चोरी, पास के खेत में लगे बोर के केबल में भी हाथ साफ किया चोर ने, रानीतराई थाना में मामला दर्ज


पाटन। पूर्व जनपद सदस्य शीत करण महिलवार ने रानितराई थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक
उसकी खेती की खेती जमीन खर्रा नाला किनारे लगा हुआ है, खेत में बोर पंप एवं सोलर पैनल का 03 एच0पी0 पंप लगा हुआ है जिससे सिंचाई कार्य में उपयोग करता है। दिनक 09.03.2024 के सुबह करीबन 08.00 बजे खर्रा नाला खेत को देखने गया था देखा 03 एच0पी0 का बोर पंप एवं 03 एच0पी0 का सोलर पैनल में लगा केबल वायर करीबन 120 मीटर नहीं था, खेत से लगा तुलसी राम साहू के खेत में लगा सोलर पैनल का केबल वायर करीबन 47 मीटर एवं ग्राम पंचायत खर्रा के नल जल योजना के पानी सप्लाई हेतु बोर पंप का 16 मीटर केबल वायर नहीं था, किसी अज्ञात चोर द्वारा दिनक 08.03.2024 से 09.03.2024 के दरम्यानी रात में करीबन 183 मीटर बोर एवं सोलर पैनल में लगा केबल वायर कीमती करीब 12,000 रू को चोरी कर ले गया है।