सन साइन इंस्टीट्यूट पाटन द्वारा 17 अगस्त 2025 को एकदिवसीय ओपन मेगा टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क 30 रुपये और आधार कार्ड देना अनिवार्य है।
परीक्षा के विवरण
– परीक्षा केंद्र: स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय पाटन
– परीक्षा का समय: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
– रजिस्ट्रेशन शुल्क: 30 रुपये
– आधार कार्ड: अनिवार्य
पुरस्कार
– प्रथम पुरस्कार: 3001 रुपये
– द्वितीय पुरस्कार: 1501 रुपये
– तृतीय पुरस्कार: 701 रुपये
विशेष लाभ
– टेस्ट में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को कोचिंग फीस में 10% की छूट दी जाएगी।
आवश्यक निर्देश
1. परीक्षा का आयोजन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
2. परीक्षा व्यापम सिलेबस पर आधारित होगी, जिसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। नेगेटिव मार्किंग 1/4 होगा।
3. सिलेबस में कंप्यूटर, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रिजनिंग, करंट अफेयर्स, और छत्तीसगढ़ एवं भारतीय सामान्य अध्ययन शामिल हैं।
4. टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के समय ही एडमिट कार्ड दिया जाएगा।
5. टेस्ट के बाद मॉडल आंसर शीट जारी की जाएगी, जिस पर दावा-आपत्ति 18 अगस्त को की जा सकती है।
6. रिजल्ट की घोषणा 19 अगस्त को रात 9 बजे यूट्यूब चैनल पर की जाएगी।
7. प्रोत्साहन राशि वितरण सनसाइन इंस्टीट्यूट पाटन की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जाएगा।

8परीक्षा परिसर में सभी अभ्यर्थियों को निरीक्षक के आदेश का पालन करना अनिवार्य है । किसी भी प्रकार के अनुशासनहीनता पर अभ्यर्थी को बाहर किया जा सकता है ।
9परीक्षा के दौरान मोबाइल , इलेक्ट्रॉनिक घड़ी , ब्ल्यूटूथ आदि प्रतिबंध है
10परीक्षा केंद्र में प्रवेश हेतु एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड की मूल प्रति अनिवार्य ।
11 पाटन से बाहर अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन व्हाट्सएप से भी करा सकते है ।
नोट 10वीं पास कोई भी अभ्यर्थी /गृहिणी परीक्षा में शामिल हो सकते है।
बता दे कि ये कोचिंग संस्थान सीजीपीएसी , व्यापम , शिक्षक , पुलिस ,रेलवे, एसएससी , आर्मी इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है ।
पता और संपर्क
– पता: बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, आजाद चौक पाटन (दुर्ग)
– संपर्क नंबर: 8305904437, 8982606039






