दुल्लापुर बाजार स्कूल की छात्राओं ने देश के सैनिकों को भेजी राखी

पंडरिया। ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुल्लापुर बाजार में आपरेशन रक्षासूत्र के तहत 44 छात्राओं ने देश के सैनिकों को राखी और ग्राम के पावन मिट्टी तिलक हेतु भेजी। विद्यालय के छात्राएं देश के वीर सैनिकों को जो अपने परिवार से दूर सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहे हैं।उन्हें राखी भेजकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

संस्था के प्राचार्य मंजुला तिवारी ने भी एक राखी देश के सैनिकों को भेजकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की सैनिकों पे गर्व होनी चाहिए। आज हम सुकुन के साथ सुरक्षित हैं,यह सैनिकों की वजह से ही है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं व बच्चे भी उपस्थित थे।