ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र : प्राथमिक शाला पौनी की बालिकाओं ने भेजी राखी व आंगन की मिट्टी


पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आपरेशन सिपाही रक्षासूत्र (राखी) 0.4 एवं घर घर तिरंगा,हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत प्राथमिक शाला के बालिकाओं द्वारा देश की आन बान शान भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस, पराक्रम ,वीरता ,देशप्रेम और त्याग को नमन करते हुए उनके सुरक्षित एवं सबल जीवन की शुभकामना के उद्देश्य से अपने हाथों से तैयार किए हुए राखी बना कर और ग्राम पौनी के घर आंगन की माटी विशेष माध्यम से भेजी गई।

इसका उद्देश्य भारतीय सेना के प्रति आदर, सम्मान, कृतज्ञता व्यक्त करना है। प्रधानपाठक वासुदेव सिंह जी ने कहा कि देश भक्ति या देशसेवा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने का एक अच्छा माध्यम है। सीमा पर तैनात भारतीय सेना की शौर्य ,पराक्रम, वीरता और त्याग को बताया गया। भारत माता की जय घोष के साथ आरंभ किया गया। यह देश सेवा का सशक्त माध्यम है।

इस प्रकार सभी बच्चे अपने देश के सेनाओं के जानकारी प्राप्त किए।शिक्षिका योगेश्वरी सिंह राजपूत, डाली शर्मा,मधु साहू, शिक्षक कर्नल तिवारी, जलेश्वर साहू सहित अनेक लोग व बच्चे उपस्थित रहे।