पाटन। धान खरीदी को लेकर किसान पहले तो परेशान थे। लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल समाप्त होने से राहत की सांस लिया था। लेकिन अब एक बार फिर से किसानों के परेशानी शुरू होने वाली है। धान खरीदी केंद्र समितियों में पुराने ऑपरेटर का ड्यूटी एस आई आर के लिए। लगाया गया है। जबकि नए ऑपरेटर जो नियुक्त हुए है वह अभी आगे की धान खरीदी को व्यवस्था संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक धान खरीदी के अलावा समिति में और भी किसानों से संबंधित कार्य होता है जिसे नए ऑपरेटर नहीं कर रहे हैं। न्यू आपरेटर जो नियुक्त हुए है उसे तो धान खरीदी का सॉफ्टवेयर चलाने में सीखने में समय लगेगा। जानकारी के मुताबिक पाटन ब्लॉक के।सभी समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटर का ड्यूटी भिलाई निगम में लगाया गया है।







