धौराभाठा में जैविक किसान मेला का हुआ आयोजन,जैविक खेती बारे में दी गई जानकारी

पाटन।पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धौराभाठा में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैवप्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश ठाकुर डायरेक्टर अपेक्स बैंक, विशेष अतिथि कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस एवम प्रतिनिधि दुर्गा नेताम जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, दिनेश साहू सभापति कृषि स्थाई समिति पाटन, रत्ना ठाकुर जनपद सदस्य, खिलेश यादव जनपद सदस्य, बिंदेश्वरी मेश्राम सरपंच ग्राम पंचायत धौराभाठा के अतिथि में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई और कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंसा अनुरूप कृषि विभाग के द्वारा कृषि मेला का आयोजन लगातार किया जा रहा है जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले आधुनिक खेती के बारे में जानकारी हो बेहतर कृषि कार्य करने में किसान सक्षम हो।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच गण एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण सहित समस्त ग्रामवासी व सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्र के कृषकगण उपस्थित रहे।