करते देखबो , सीख के रहीबो  के थीम पर एफ एल एन मेला काआयोजन



  शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया , संकुल सेमरिया विकासखण्ड FLN मेला धमधा जिला दुर्ग में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र रायपुर के निर्देशानुसार,राज्य के सभी प्राथमिक शालाओं में एफएलएन मेला का आयोजन 14 नवंबर 2025 को किया गया ,इसी तारतम्य में हमारे शाला में भव्य रूप से आयोजन हुआ।FLN मेला का शुभारंभ सरपंच महोदया श्री मती पुष्पलता मोहित बंजारे,एसएमसी अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया,प्रत्येक स्टॉल में जाकर अवलोकन किया।संकुल समन्वयक श्री सूर्यकान्त हरदेल ने अतिथियों को संबोधित करते हुए FLN क्या है,इसकी आवश्यकता,FLN मेला करके देखबो, सीख के रहीबो के महत्ता पर प्रकाश डाला,बच्चे स्वयं गतिविधि करके सीखेंगे, स्वतः संचालित होने वाली स्टॉल एफएलएन मेला में लगाया गया है,बच्चो द्वारा संचालित होगा इन सारी बातों पर विचार साझा किया गया।निपुण भारत के लक्ष्यों को 100% पूरा करने के लिए यह मेला महत्वपूर्ण है,NEP 2020 में बुनियादी साक्षरता एवम् संख्याज्ञान सभी बच्चों में निहित हो।बच्चे स्वयं से सीखते है इस मेला के स्टॉल में ऐसे गतिविधियों को शामिल किया गया।भाषा,गणित,अंग्रेजी और बालवाड़ी के लिए हमारे शाला में स्टॉल लगाया गया,जिसमे जादू की पोटली,मेरा रिंग मेरा वर्ण,उंगली फिराओ ,शब्द बनाओ,मैं हु कौन पहचानो,आंख मिचौली,राजा रानी,आओ प्रश्न पूछो,जोड़ मशीन,आओ घटाए, आकृतियों की पहचान,मेरा घड़ी,तुम्हारा समय,भरकर देखो,आओ गिनकर पहाड़ा बनाए, डाइस गेम,रोली राउंड,कलर नेम,फूड आइटम्स इन पर स्टॉल लगाया ,कक्षा 1 से 3 के बच्चो ने आनंद लेते हुए मजा मजा में गतिविधि किए और बहुत खुश नजर आए।इस मेला में पालकों की खुशी दिखी,उन्होंने ने भी गतिविधियों में शामिल होकर सीखने का आनंद लिया।इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर संचालित होगी।  प्रधान पाठक मिताली दास ,प्रधान पाठक कुलवंतीन चेलक,सीएसी सूर्यकान्त हरदेल काशीनाथ सिंह, भरत लाल साहू, अनरजीत राय,संतोष कुमार मनहर,संतोष कुमार पात्रे,कुलदीप कुमार देशमुख,आरती देवांगन,हेमशंकर देवांगन,जन प्रतिनिधियों,एसएमसी सदस्यों, पालकों,छात्रों,, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,शाला के सभी कर्मचारियों का भरपूर सहयोग और सहभागिता FLN मेला का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।