स्वर्गीय पंथराम वर्मा की पुण्यतिथि 2 दिसम्बर को”मटँग में पुरखा सम्मान” का आयोजन

“मटँग में पुरखा सम्मान 2 दिसम्बर को”अंचल के प्रसिद्ध सर्वोदय नेता ,मध्यप्रदेश के भूदान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रहे स्वर्गीय पंथराम जी वर्मा की पुण्यतिथि 2 दिसम्बर को उनके गृहग्राम मटँग में शाम 4 बजे पुरखा के सुरता का आयोजन किया जायेगा, व गांव में विशिष्ट कार्य करने वालो का सम्मान भी किया जायेगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप मे छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल व अध्यक्षता पाटन पत्रकार संघ के अध्यक्ष  किशन हिरवानी रहेंगे,विशिष्ट अथिति के रूप में सरपंच श्रीमती डेगेश्वरी रमेश वर्मा होंगी।