पंडरिया-ब्लाक के शास उच्च माध्य विद्या कोडापुरी में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र – छात्राओं के द्वारा कला, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य पर आधारित मनमोहन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति मंच के माध्यम से दिया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य श्री बसंत डोरे ने आए हुए सम्मन्नीय पालकों के समक्ष विद्यालय की उपलब्धि को पढ़कर सुनाया व शिक्षक की कमी से जूझ रहे समस्या से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे छात्र – छात्राओं में पढ़ाई के साथ साथ कला संस्कृति खेलकूद भी कूट – कूट कर भरा हुआ है। इनके प्रतिभा को केवल निखारने की जरूरत है। साथ – साथ यह भी कहा कि अब आप लोगों की परीक्षा कुछ ही दिन शेष है,अतः आप सभी को अब अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में केंद्रित करना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सभापति टिकेश्वरी जल्लू साहू ने भी अपने संबोधन में बच्चों की विभिन्न विधाओं से जुड़ी कार्यक्रम पर बच्चों को खूब सराहा तथा शिक्षकों की समस्याओं से जूझ रही विद्यालय पर विधायक भावना बोहरा को अवगत कराया व महाविद्यालय की मांग की। कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष समुंद सेवाराम कुर्रे, सभापति तुलस कश्यप कोड़ापुरी सरपंच यशवंत चंद्राकर, नेऊरगाव सरपंच कल्याणी मानिक चंद्राकर, नानापुरी सरपंच सता चंद्राकर, स्वतंत्र तिवारी, अमृत साहु महामंत्री, राहुल चंद्राकर , प्रीतम चंद्राकर ,शिक्षकगण वीरेंद्र चंद्राकर, मनराखन बर्मन, शैलेष तिवारी, सुनील पात्रे, गुरप्रीत सिंह सहित बच्चे व ग्रामीण उपस्थित थे।







