ग्राम पंचायत कापसी में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती व मड़ई मिलन समारोह का आयोजन

पाटन। पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत कापसी में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती व मड़ई मिलन समारोह का आयोजन किए गए। इस अवसर मे अतिथि के रूप में जनपद सदस्य अंशु रजक आमंत्रित थे। उन्होंने बाबा गुरुघासी जी का पूजा अर्चना किया। समस्त ग्रामवासी व सरपंच अरविंद जोशी ने अंशु रजक के सम्मान किया। इस असवर कर सरपंच अरविंद जोशी , जित्तु पटेल उपसरपंच रूही पप्पू जोशी, राकेश देशलहरे, प्रेम सोनवानी, जित्तु सोनवानी, एवं समस्त जय सतनाम युवा मंच समस्त सतनामी समाज उपस्थित रहे।