पंडरिया। ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोहरा के नवीन शाला भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर विधायक भावना बोहरा द्वारा शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया के कैलेंडर विमोचन किया गया।इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया महेंद्र कुमार गुप्ता, खंड स्त्रोत समन्वयक अर्जुन चन्द्रवंशी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर, शैक्षिक समन्वयक संघ के जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद डडसेना, ब्लॉक संरक्षक रामानुज सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन गुप्ता के साथ साथ शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया से भागीरथी चंद्राकर, विष्णु प्रसाद चंद्राकर, रामफल चंद्राकर, सुरेंद्र नेताम, राम सिंह धुर्वे, जितेंद्र चंद्रवंशी, डालचंद चंद्रवंशी, रामसनेही चंद्राकर, ईश्वर तिवारी, बैजनाथ चंद्राकर, लव सिंह परस्ते, नारायण कुंभकार, अशोक पांडे, उत्तम लॉयल, काशी गोयल, कमल कुमार सोनी, कन्हैया चंद्राकर, उदय शर्मा, दिलीप सोनवानी, जनक सिंह तिलगाम, हमीदउल्ला खान मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।







