पंडरिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्कूलों में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। 22 से 28 जुलाई तक यह शिक्षा सप्ताह चला है। जिसमें ब्लाक के दुल्लापुर बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विद्यार्थी एवं शिक्षकों द्वारा प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर बालिकाओं को शिक्षा दी गई। प्रथम दिवस पहले दिन स्थानीय सामग्री से टीएलएम बनाया गया,शाला के प्रत्येक बच्चे ने एक-एक टीएलएम का प्रदर्शन किया।जिसे शिक्षकों ने बनाकर प्रस्तुतीकरण किया। इसमें सभी 6 विषयों को शामिल किया गया।

इसके के अंतर्गत स्थानीय सामग्री में पत्थर और पत्तो के माध्यम से गणित की सरंचना ,बाल की सहायता से पृथ्वी की संरचना, इसी प्रकार के पोस्टर्स के द्वारा हिंदी संस्कृत सामाजिक विज्ञान गणित और अंग्रेजी विषय के विभिन्न प्रकरणों को प्रदर्शित किया गया।द्वितीय दिवस एफएलएन के माध्यम से सभी लोगों को जागरूकता फैलाया गया।सब लोग के बीच जागरूक किया गया।तृतीय दिवस खेल-खेल के माध्यम से खेल और फिटनेस के महत्व के बारे में बताया गया।विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन कर विषयो को खेल से जोड़ा गया।

चतुर्थ दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों के द्वारा एकता भावना को विकसित करने के लिए गीत कविता एवं डांस की प्रस्तुतीकरण दी गई तथा फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पांचवे दिन डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए यूट्यूब एवं फेसबुक बालिकाओं द्वारा बनाकर प्रदर्शन किया गया।छठवें दिन एक पेड़ मां के नाम आयोजन कर विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम विद्यालय में ग्यारह पेड़ का पौधा रोपण किया गया।अंतिम दिवस पर पालको एवम शिक्षकों के साथ मिलकर न्योता भोजन का आयोजन किया गया।
इस प्रकार सभी दिवस को बहुत ही विद्यालय में रोचक एवं धूमधाम तरीके से मना कर शिक्षण सप्ताह का अंतिम रूप दिया गया।जिसमें बालिकाओं एवं शिक्षकों को बहुत कुछ सीखने को मिला अधीक्षका कामिनी जोशी ने बताया कि शिक्षा सप्ताह बच्चों के बीच त्यौहार के रूप में था जिसमें शिक्षक एवं बालिकाओं सभी ने एंजॉय किया। मनोरंजक तरीके से एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को सम्मिलित कर इस प्रकार दिनांक 22 से 28 तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य था कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति जो 2020 में लागू हुई थी वह जन-जन तक पहुंचे एवं उनके बारे में सभी को जानकारी प्राप्त हो।






