पाटन कालेज में नेट और सेट परीक्षा हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम, स्नातकोत्तर और भुतपुर्व छात्रों के कैरियर के लिये उपयोगी कार्यशाला का आयोजन

पाटन । शासकीय चन्दुलाल चन्द्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन के वाणिज्य, गणित और वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के स्नातकोत्तर और भूतपूर्व छात्रों के लिये रास्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) सम्बंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साध्य अकादमी अभनपुर (रायपुर) के विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

आपने ऐसे आयोजन की सार्थकता बताई। मुख्य वक्ता और अकादमी के संचालक श्री पालेन्द्र साहू ने छात्रों को बताया कि आगामी समय में टेट, सी-टेट, नेट और स्लेट की परीक्षाएं होगी। छग के प्रत्येक विज्ञापन में छत्तीसगढ़ की जानकारी पर प्रश्न पुछे जाते हैं । अत: नियमित रुप से पूरी तैयारी से परीक्षा दिलाएं। संस्था के संचालक श्री पालेन्द्र साहू जी ने पाटन कॉलेज की एमकॉम की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा कु पायल देवागन सहित पाटन कॉलेज की सभी मेरिट स्थान प्राप्त छात्रों को निशुल्क पीएससी कोचिंग का आश्वासन दिया। प्रशिक्षक नेहा शर्मा ने नेट परीक्षा के प्रथम पेपर के दस खंडो का विश्लेशण किया। आपने बताया कि प्रथम पेपर में दस खण्ड से प्रश्न पुछे जाते हैं । द्वितीय प्रश्नपत्र मे सौ प्रश्न होते हैं । नेट परीक्षा रास्ट्रीय परीक्षण एजेन्सी (एन टी ए) द्वारा ली जाती है। प्रशिक्षक श्री सारस जी ने कुछ अन्य रास्ट्रीय परीक्षा जैसे टीआईएफआर और एटीसी परीक्षा के बारे में बताया।

कार्यक्रम में छात्रों को डॉ आर के वर्मा ( विभागाध्यक्ष गणित) ने सम्बोधित करते हुए बताया कि युवा अपने प्रत्येक क्षण का उपयोग करते हुए स्वयं को गुणवत्ता युक्त अध्ययन की ओर ले जाएँ। ना केवल प्रतियोगिता परीक्षा, बल्कि आज हर कार्य में गुणवत्ता आवश्यक है । कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री प्रवीण जैन (विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान) ने नेट परीक्षा के दोनों प्रकार की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र के बारे में जानकारी प्रदान दी। इस अवसर पर श्रीमती आराधना दुबे, जयनेन्द्र श्रीवास, पंकज तिवारी, प्रिया चंद्राकर, झनक सिन्हा एवं स्नातकोत्तर (एम ए, एमएससी, एम कॉम संकाय के सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे। संचालन डॉ गौरव शर्मा ने किया।